An-Naml - The Ants
इस पेज पर अरबी पाठ पढ़ें, हिंदी अनुवाद समझें, पाठ सुनें और आयत दर आयत अध्ययन को स्पष्ट क्रम में जारी रखें।
ता-सीन। ये क़ुरआन की आयतें हैं; स्पष्ट किताब। (यह) ईमानवालों के लिए एक मार्गदर्शन और शुभ समाचार है। (जो) नमाज़ क़ायम करते हैं, ज़कात अदा करते हैं, और आख़िरत पर यक़ीन रखते हैं।
