Al-Furqân - The Standard
इस पेज पर अरबी पाठ पढ़ें, हिंदी अनुवाद समझें, पाठ सुनें और आयत दर आयत अध्ययन को स्पष्ट क्रम में जारी रखें।
अत्यंत बरकत वाला है वह जिसने अपने बंदे पर कसौटी (सत्य-असत्य का मानदंड) उतारा, ताकि वह समस्त संसार के लिए चेतावनी देने वाला हो। उसी (अल्लाह) का है आकाशों और धरती का राज्य, जिसने न कोई संतान ली है और न राज्य में उसका कोई साझी है। उसने हर चीज़ को पैदा किया है, उसे ठीक-ठीक माप के साथ ठहराते हुए। फिर भी उन्होंने उसके सिवा ऐसे पूज्य बना लिए हैं जो कुछ भी पैदा नहीं कर सकते, बल्कि वे स्वयं पैदा किए गए हैं। और न वे अपनी रक्षा कर सकते हैं और न स्वयं को लाभ पहुँचा सकते हैं। और न वे जीवन, मृत्यु और पुनरुत्थान पर अधिकार रखते हैं।
