Yûnus - Jonah
इस पेज पर अरबी पाठ पढ़ें, हिंदी अनुवाद समझें, पाठ सुनें और आयत दर आयत अध्ययन को स्पष्ट क्रम में जारी रखें।
अलिफ़-लाम-रा। ये किताब की आयतें हैं, जो हिकमत से भरपूर हैं। क्या लोगों को इस बात पर आश्चर्य होता है कि हमने उनमें से एक पुरुष पर वह्य (प्रकाशना) भेजी कि वह लोगों को चेतावनी दे और ईमानवालों को शुभ-सूचना दे कि उनके रब के पास उनके लिए एक सम्मानजनक स्थान होगा?
फिर भी काफ़िरों ने कहा, "निश्चय ही यह तो खुला जादूगर है!
" निश्चय ही तुम्हारा रब अल्लाह है जिसने आकाशों और धरती को छह दिनों में पैदा किया, फिर अर्श पर स्थापित हुआ, हर मामले का प्रबंध करता है। कोई भी उसकी अनुमति के बिना सिफ़ारिश नहीं कर सकता। वही अल्लाह है - तुम्हारा रब, तो उसी की इबादत करो। तो क्या तुम ध्यान नहीं देते?
